निवाई: शहर मंडल भाजपा के तत्वाधान में शहर में निकली विशाल तिरंगा यात्रा, जगह-जगह हुई पुष्प वर्षा
Niwai, Tonk | Aug 13, 2026 गुरुवार की सुबह करीब 11:00 बजे गणगोरी बाजार स्थित कंकाली माता मंदिर से भाजपा शहर मंडल के तत्वाधान में 79 वें अमृत महोत्सव को लेकर विधायक रामसहाय वर्मा व निवर्तमान अध्यक्ष दिलीप इसरानी जिला महामंत्री विष्णु शर्मा सहित भाजपा के कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने शहर के मुख्य मार्गो से तिरंगा रैली निकाली। जिसमें देश भक्ति गानों पर युवा नाचते थे थिरकते चल रहे थे।