भीलवाड़ा महापौर पद को लेकर बड़ा अपडेट! 🏛️
भाजपा की ओर से वार्ड नंबर 9 से निर्वाचित पार्षद जसवंत कंवर के नाम पर सहमति बनने की खबर सामने आई है। जसवंत कंवर ने कहा कि पार्टी ने उन पर विश्वास जताया है।
वार्ड 9 से उन्होंने 2,165 मतों से जीत दर्ज की थी। वहीं नगर निगम के 70 वार्डों में भाजपा ने 45 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया है।
महापौर पद सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित है, हालांकि औपचारिक निर्वाचन अभी बाकी है।
#Bhilwara #BhilwaraNews #Mayor #JaswantKanwar #BJP NagarNigam RajasthanNews HarPalBharat