जमुई: अतिथि पैलेस के पास भिखारी का शव 24 घंटे से पड़ा है, जिला प्रशासन बेपरवाह
Jamui, Jamui | Feb 24, 2025 जमुई में सोमवार को मानवता को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। शहर के अतिथि पैलेश चौक पर एक भिखारी का शव पिछले 24 घंटे से पड़ा हुआ है। यह घटना नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 की है। 23 फरवरी कि दोपहर 2 बजे के आसपास इस व्यक्ति की मृत्यु हुई थी। मृतक मानसिक रूप से विछिप्त था।