गोरखपुर: गोरखपुर में चाइनीज मांझे से बाइक सवार की हुई मौत, चौकी इंचार्ज निलंबित; गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
गोरखपुर के तिवारीपुर थाना क्षेत्र में चाइनीज मांझे की चपेट में आने से 40 वर्षीय बाइक सवार रमेश कनौजिया की मौत हो गई। घटना शनिवार दोपहर इलाहीबाग स्थित हरबर्ट बांध की है, जहां माधोपुर निवासी रमेश मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान उनकी गर्दन में अचानक मांझा उलझ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया