नारनौल: गांव नूनी शेखपुरा में दिग्विजय चौटाला ने नवीन राव के निधन पर शोक व्यक्त किया
युवा जननायक जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवीन राव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। वे आज रविवार 5:00 बजे उनके गांव नूनी शेखपुरा पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। चौटाला ने कहा कि नवीन राव एक मिलनसार, ईमानदार और मेहनती कार्यकर्ता थे, जिनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है।