ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने गुरुवार को पुलिस को दिये शिकायती पत्र में बताया है कि,करीब तीन महीने पहले गांव के एक युवक ने उसकी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ की थी, मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।आरोप है कि, इसके बावजूद भी युवक लगातार उसकी बेटी को परेशान कर रहा है और धमकी भी दे रहा है।पुलिस ने जांच कर कार्यवाई की बात कही है।