बाह: जैतपुर में मासूम को नागिन ने डसा, पीछे-पीछे घर पहुंचा नाग, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
जैतपुर ब्लॉक के चौंरगा हार गांव में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। करीब एक सप्ताह पूर्व घर में मौजूद शिव नरेश के 7 वर्षीय पुत्र गोलू यादव को एक नागिन ने उंगली पर डस लिया था। गंभीर हालत में बच्चे को सीएचसी बाह से हायर सेंटर रेफर किया गया, जहां उपचार के बाद अब उसकी स्थिति में सुधार है। घटना के बाद परिवार तब दहशत में आ गया जब नागिन के पीछे एक नाग भी घर