कोईलवर: शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ एमएलसी उपचुनाव का मतदान, एनडीए नेताओं ने जताया आभार
भोजपुर-बक्सर स्थानीय प्राधिकारी MLC उपचुनाव को ले मंगलवार को कोईलवर प्रखंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर सुबह 8 से शाम 4 बजे तक शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न हुआ। मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रही। जिसकी जानकारी सदर SDPO 2 रंजीत कुमार सिंह ने दी। प्रखंड प्रमुख मनोज सिंह व जदयू प्रखंड अध्यक्ष जयशंकर कुशवाहा ने भी शांतिपूर्ण मतदान बताया।