डुमरा: सीतामढ़ी में जनगणना 2027 के कार्य का केंद्रीय टीम ने किया निरीक्षण, त्रुटिरहित डिजिटल गणना पर ज़ोर
सीतामढ़ी में जनगणना 2027 के तहत चल रहे मकान सूचीकरण एवं परिवार गणना कार्य का गुरुवार को केंद्रीय टीम ने निरीक्षण किया। केंद्रीय पर्यवेक्षक गोपाल महतो एवं उनकी टीम ने नगर निगम के वार्ड संख्या 14 में पहुंचकर प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के कार्यों की समीक्षा की।