टोटो चालकों को मिलेगा आईडी कार्ड व सीरियल नंबर, सदर थाना में हुई बैठक
See more......... 👇
#citilivejharkhand #nonfollowers #foryouシ #treandingvideo #JharkhandPolice 👈🚔
चाईबासा: शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और टोटो चालकों की पहचान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रविवार को सदर थाना परिसर में टोटो चालकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सदर थाना प्रभारी चन्द्रशेखर चौधरी ने की।
बैठक में यातायात व्यवस्था, सड़क सुरक्षा, यात्रियों की सुविधा और टोटो चालकों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। थाना प्रभारी ने बताया कि टोटो चालकों को आईडी कार्ड एवं सीरियल नंबर उपलब्ध कराया जाएगा। इससे चालक और संबंधित टोटो की आसानी से पहचान की जा सकेगी।उन्होंने कहा कि शहर में टोटो की बढ़ती संख्या तथा कुछ चालकों द्वारा यात्रियों के साथ अभद्र व्यवहार की शिकायतों को देखते हुए यह व्यवस्था लागू करने की पहल की जा रही है। इसका उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित और बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ टोटो चालकों की जवाबदेही सुनिश्चित करना है।
थाना प्रभारी ने चालकों से निर्धारित स्थानों पर ही टोटो खड़ा करने, सड़क पर अनावश्यक जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं करने तथा यात्रियों के साथ शालीन व्यवहार करने की अपील की। उन्होंने यातायात नियमों का पालन करते हुए पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने का भी आग्रह किया।