सोहागपुर: ग्राम बोदी में मूंग दाल के पैकेट में निकला हरा कीड़ा, खाद्य सुरक्षा पर उठे सवाल
सोहागपुर ब्लॉक के ग्राम बोदी में पैकेटबंद खाद्य सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। मौजीलाल कंपनी के मूंग दाल के पैकेट में कथित तौर पर एक हरे रंग का कीड़ा मिलने का दावा किया गया है। जानकारी के अनुसार, भाजपा के सेमरी हरचंद मंडल उपाध्यक्ष पप्पू कुशवाहा की बेटी शनिवार दोपहर 1 बजे के लगभग गांव की दुकान से ₹5 का मूंग दाल पैकेट खरीदकर ला