आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के माध्यम से पोषण, स्वास्थ्य और बाल विकास का संदेश घर-घर पहुंचा।
जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित कार्यक्रम में स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता, मेरी पौष्टिक थाली प्रदर्शन एवं खिलौना दान जैसी गतिविधियों के माध्यम से बच्चों और अभिभावकों को जागरूक किया गया।
इस अवसर पर पोषण शपथ एवं बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ की शपथ दिलाकर जनभागीदारी का संदेश दिया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधा वितरण भी किया गया।
#SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #AanganMilanSeva #आंगन_मिलन_सेवा #SevaSankalpYatra #सेवा_संकल्प_यात्रा #PoshanAbhiyan #पोषण_अभियान #Chhattisgarh
Department of Women & Child Development, Government of Chhattisgarh Department of Women and Child Development