बहेड़ी: बहेड़ी स्थित सपा कार्यालय पर मीटिंग के दौरान भाजपा सरकार पर जमकर बरसे सपा विधायक अताउर्रहमान
बहेड़ी समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आज शनिवार को केसर शुगर मिल पर गन्ना किसानों के बकाया 162 करोड़ रुपए भुगतान और मिल चलवाए जाने की मांग को लेकर बहेड़ी विधायक अताउर्रहमान ने किसानों और सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि 14 दिन में गन्ना भुगतान का वादा करने वाली सरकार दो साल के बाद भी भुगतान नहीं दिलवा रही।