सेक्टर-100 स्थित लोटस बुलेवर्ड स्पेशिया अपार्टमेंट के 214 फ्लैट खरीदारों के लिए राहत की खबर है। बिल्डर क्लाउड 9 प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड ने स्टॉल्ड लीगेसी योजना के तहत 25% बकाया राशि 21.21 करोड़ रुपये सोमवार की दोपहर 3 बजे प्राधिकरण में जमा कर दिए हैं।