दादरी: 74.90 लाख की ठगी का मामला साइबर थाने में ट्रांसफर, MCD ने कर्मी के इलाज के लिए मेट्रो अस्पताल में की थी रकम ट्रांसफर
मेट्रो अस्पताल के एक कर्मचारी ने दिल्ली नगर निगम से केशलैस इलाज के 74.90 लाख रुपए अपने खाते में डलवा लिया। यह सब फर्जी ईमेल आईडी के माध्यम से किया गया। मामले की शिकायत अस्पताल प्रबंधन की ओर से स्थानीय सेक्टर-24 थाने की पुलिस से की गई थी। हालांकि ठगी पांच लाख रुपए से अधिक की थी, तो अब एफआईआर साइबर क्राइम थाने में सोमवार शाम 7 बजे ट्रांसफर कर दी गई है।