नोएडा, ग्रेटरनोएडा और यमुना क्षेत्र में 500 सिटी ई बस चलनी है। ये बस नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अलावा जनपद के 25 रुटों पर चलेंगी। इसमें से 300 बस नोएडा, 100 बस ग्रेटरनोएडा और 100 बस यीडा में चलेंगी। बसों का संचालन जीसीसी मॉडल किया जाएगा। इसके लिए दो कंपनियों का सोमवार दोपहर 2 बजे के चयन किया गया है।