राजपुर: राजपुर में सुशासन तिहार का आयोजन, विधायक ने जनता की समस्याएं सुनीं
बलरामपुर जिले के नगर पंचायत राजपुर में आज नगरीय क्षेत्र के सभी 15 वार्डों के लिए सुशासन तिहार का आयोजन किया गया। बस स्टैंड के समीप स्थित सब्जी मंडी परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं और मांगें प्रशासन के समक्ष रखीं। सुशासन तिहार में क्षेत्रीय विधायक उद्धेश्वरी पैकरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्र