मुंबई तक पहुंची जशपुर पुलिस की कार्रवाई!
🔹 हथियार छोड़कर फरार आरोपी पलटू दास मुंबई से गिरफ्तार
🔹 आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
🔹 पूर्व में मामले के एक अन्य आरोपी हृदय साहू उर्फ गांगु को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
🔹 गिरफ्तार आरोपी पूर्व में नक्सल संगठन के सक्रिय सदस्य के रूप में रह चुका है।
📍 घटना दिनांक 11.06.2026
बूमतेल सरनाटोली जंगल क्षेत्र में दो हथियारबंद व्यक्तियों द्वारा लोगों को डराकर पैसे मांगने की सूचना पर सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी की थी। पुलिस को आता देख दोनों आरोपी हथियार एवं अन्य सामान छोड़कर जंगल का फायदा उठाते हुए फरार हो गए थे।
🔫 मौके से बरामद:
▪️ इंसास रायफल
▪️ होममेड रायफल
▪️ देसी कट्टा
▪️ 06 जिंदा कारतूस
▪️ लोहे के बोल्ट
▪️ हथौड़ी, तलवार एवं कैंची
▪️ बैग एवं अन्य दस्तावेज
🔎 लगातार प्रयासों, तकनीकी विश्लेषण एवं प्राप्त सूचना के आधार पर फरार आरोपी पलटू दास (36 वर्ष), निवासी जिला गुमला, झारखंड के मुंबई में छिपे होने की जानकारी मिली।
👮♂️ डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में विशेष पुलिस टीम मुंबई रवाना की गई और आरोपी को गिरफ्तार कर जशपुर लाया गया।
⚖️ आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
जशपुर पुलिस — अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई। 🚔
#JashpurPolice #ChhattisgarhPolice #PoliceAction #ArmsAct #CrimeNews