दीगोद: सिमलिया थाना इलाके में गढ़ेपान के निकट फोरलेन पर मोटरसाइकिल से गिरकर छात्रा घायल, MBS अस्पताल में भर्ती
Digod, Kota | Jan 11, 2025 सिमलिया थाना इलाके के गड़ेपान फोरलेन पर मोटरसाइकिल से गिरकर एक छात्रा राधिका मालव पुत्री अशोक मालव घायल हो गयी। छात्रा के परिजनों ने शनिवार सुबह 11 बजे जानकारी देते हुए बताया कि राधिका बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा है वह प्रशिक्षण के लिए चंबल फर्टिलाइजर फैक्ट्री गयी थी वहां से लौटने के दौरान मोटरसाइकिल से गिरकर घायल हो गयीं जिसको एमबीएस अस्पताल लाया गया।