दीगोद: कोटा जिला ग्रामीण के सुल्तानपुर व सिमलिया में पुलिस अधीक्षक ने बदले थानाधिकारी
Digod, Kota | Jan 9, 2025 कोटा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुजीत शंकर ने बुधवार व गुरुवार के दरम्यानी रात दीगोद तहसील के 2 थानों में बदलाव किया है।पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने अपने आदेश में सत्यनारायण मालव को पुलिस लाइन से सुल्तानपुर व सिमलिया थाने पर पुलिस लाइन से सुरेश शर्मा को लगाया है। जबकि सिमलिया थाने से रघुवीर सिंह को मोडक में थानाधिकारी पद पर नियुक्त किया है।