दीगोद: मांगरोल नगर पालिका के रिश्वतखोर वरिष्ठ सहायक को ACB ने कोर्ट में पेश किया, 23 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेजा
Digod, Kota | Jan 10, 2025 कोटा एसीबी टीम द्वारा मांगरोल नगर पालिका के रिश्वतखोर वरिष्ठ सहायक धनप्रकाश गालव को शुक्रवार शाम 4 बजे एसीबी कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया। ACB के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय स्वर्णकार ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार को बिल पास करने की एवज में 35 हजार की रिश्वत मांगने वाले वरिष्ठ सहायक धनप्रकाश गालव को एसीबी ने पकड़ा था