दीगोद: दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस से किसानों की परेशानी को लेकर विधायक पटेल ने मंडावरा टोल प्लाजा पर धरना दिया
Digod, Kota | Jan 10, 2025 पीपल्दा विधानसभा क्षेत्र के किसानों को दिल्ली मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस हाईवे से हो रही परेशानी के विरोध में विधायक चेतन पटेल के नेतृत्व में शुक्रवार दोपहर 3 बजे मंडावरा टोल प्लाजा पर धरना प्रदर्शन दिया गया। अधिकारियों को दिए ज्ञापन में बताया कि सड़क निर्माण कम्पनी ने नीमोदा उजाड़ क्षेत्र के रास्तों को बंद कर दिया गया है। साथ ही धोरों को नष्ट कर दिया गया।