जगाधरी: एसबीआई से पैसे निकालने आए व्यक्ति को नशीला जूस पिला एक शख्स ₹32000 व सोने की अंगूठी लेकर हुआ फरार, मामला दर्ज
वीना नगर के रहने वाले रामस्वरूप ने बताया कि वह बैंक से अपनी पेंशन निकलवाने के लिए आया था। एक व्यक्ति उसे मिला जिसने अपने आप को तहसीलदार बताया और उसे बातों में लगाकर जूस पिला करके उसके हाथ में डाली सोने की अंगूठी के साथ पेंशन के ₹32000 पर भी ठग लिए। जिसके बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।