आबू रोड: आबूरोड तलेटी सुदर्शन दर्शन फैक्ट्री के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, सड़क पर बिखरा मंडप का सामान, यातायात प्रभावित
आबूरोड के तलेटी मार्ग पर सुदर्शन फैक्ट्री के आगे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर मंडप का सामान लेकर जा रहा था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से ट्रॉली पलट गई। हादसे में ट्रॉली में भरा मंडप का सामान सड़क पर बिखर गया, जिससे मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।