हनुमानगढ़: हाईवे ब्रिज निर्माण के दौरान टूटी 16 इंची पाइपलाइन, कई कॉलोनियों में पानी नहीं पहुंचा
अबोहर बाईपास रोड पर स्थित नेशनल हाईवे के ब्रिज निर्माण कार्य के दौरान 16 इंची मुख्य पाइपलाइन टूटने से जंक्शन की कई कॉलोनियों में गुरुवार को पानी की सप्लाई प्रभावित रही। भीषण गर्मी के बीच पानी नहीं पहुंचने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पाइपलाइन टूटने के कारण सेक्टर नंबर 6 सहित आसपास की कई कॉलोनियों में पेयजल आपूर्ति बाधित रही।