ताखा: कुदरेल स्थित कंपोजिट विद्यालय में महिला सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी
Takha, Etawah | Sep 11, 2026 ऊसराहार के कुदरैल स्थित कंपोजिट विद्यालय में एंटी रोमियो अभियान के तहत शुक्रवार दोपहर 2 बजे पुलिस ने छात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया। महिला आरक्षी धीरज सोलंकी व कांस्टेबल सौरभ यादव ने 1076 व 1930 हेल्पलाइन की जानकारी दी। छात्राओं को ओटीपी साझा न करने और संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने की सलाह दी गई।