भीलवाड़ा: अर्जित अवकाश के नगद भुगतान बंद करने के विरोध में कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन
भीलवाड़ा। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) भीलवाड़ा के बैनर तले कर्मचारियों ने अर्जित अवकाश के नगद भुगतान बंद करने के प्रस्ताव के विरोध में जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र सिंह के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन का नेतृत्व जिला अध्यक्ष लक्की ब्यावट ने किया।