भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रभारी महेन्द्र सिंह ने जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में आयोजित जिला पदाधिकारियों एवं सेवा संकल्प अभियान की जिला टोली सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में प्रारंभ हुई सेवा-यात्रा ने आज प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्षों का गौरवपूर्ण पड़ाव पूरा किया है। माननीय मोदी जी का यशस्वी जीवन गुजरात से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्र नेतृत्व तक, हर दायित्व में राष्ट्रहित और जनकल्याण हेतु सर्वोपरि रहा है। सेवा, समर्पण और संकल्प की इस प्रेरणादायी यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ 17 सितंबर से हो रहा है। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल ने अभियान के अंतर्गत किये जाने वाले कार्य एवं प्रभारियों की जानकारी देते हुए कहा कि 17 सितम्बर को भाजपा युवा मोर्चा के व्दारा प्रदेश भर में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। वहीं आर्शीवाद का दिया कार्यक्रम के तहत हर लाभार्थीयों के घर पर जलाया जाएगा।
बैठक को संबोधित करते हुए केन्द्रीय राज्यमंत्री व क्षेत्रीय सांसद दुर्गादास उइके ने कहा कि आज हम जिस स्वर्णिम काल में जी रहे है इस समय के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की कार्ययोजना को सामुहिक प्रयासो से शिखर पर पहुंचाना हमारा धर्म है। विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता मोदी जी के नेतृत्व में ऐसे कार्य हुए जो ना पहले कभी हुए थे न ही आगे हो सकते है। इन कार्याे को हर घर तक पहुचाना हर भाजपा कार्यकर्ता का संकल्प होना चाहिए।