नागौर: टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान के तहत चिकित्सा विभाग की टीमों ने नागौर जिलेभर में ग्रामीणों को किया जागरूक
Nagaur, Nagaur | Mar 1, 2025 टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान के तहत नागौर जिले की चिकित्सा विभाग की टीम में आज अलग-अलग ग्राम पंचायत में पहुंची और टीबी की बीमारी के लक्षण, इससे बचाव व बीमारी होने पर किए जाने वाले उपचार के बारे में जानकारी दी। साथ ही आहार किट भी इस दौरान वितरित किया। विभाग की टीमों ने एक मार्च को दोपहर 3:00 तक अलग-अलग ग्राम पंचायत में जागरूकता अभियान चलाया।