नागौर: जिले में शांतिपूर्वक संपन्न हुई राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा-2025, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
Nagaur, Nagaur | Feb 28, 2025 नागौर में राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा-2025 शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे संपन्न हो गई।नागौर जिला मुख्यालय के 25 केंद्रों पर आयोजित हुई परीक्षा में 92.85 फीसदी परीक्षार्थी शामिल हुए। 7.15 फीसदी परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न होने के बाद प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने राहत की सांस ली।