नागौर: कृषि उपज मंडी नागौर में व्यापारियों की हड़ताल को मजदूरों ने भी दिया समर्थन, कामकाज रोका
Nagaur, Nagaur | Mar 1, 2025 कृषक कल्याण शुल्क व मंडी टैक्स के विरोध में नागौर कृषि मंडी के व्यापारियों द्वारा की जा रही हड़ताल को मजदूरों ने भी समर्थन दे दिया है। आज एक मार्च को दोपहर करीब दो बजे मजदूरों ने प्रदर्शन किया। मजदूर यूनियन के अध्यक्ष ने कहा कि जब तक व्यापारियों की मांगें पूरी नहीं की जाती है, तब तक मंडी में ढुलाई करने वाले मजदूर भी काम नहीं करेंगे।