नागौर: 3 मार्च को होने वाली किसान मजदूर महापंचायत को लेकर किसान नेताओं ने मांझवास गांव में किया जनसंपर्क
Nagaur, Nagaur | Mar 1, 2025 सीमेंट कंपनी का विरोध कर किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आगामी 3 मार्च को रखी गई किसान मजदूर महापंचायत को लेकर किसान नेताओं ने आज 1 मार्च को मांझवास गांव में जनसंपर्क किया। किसान नेता अनिल बारूपाल ने बताया कि मांझवास के किसानों से आगामी 3 मार्च को सरासनी पहुंचने का आह्वान किया।