नागौर: विपक्ष में कार्टून ही कार्टून, भजनलाल पर ज्यादा लोड, किरोड़ी को भाजपा छोड़ देनी चाहिए: नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल
Nagaur, Nagaur | Feb 28, 2025 नागौर सांसद और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के नेता हनुमान बेनीवाल ने शुक्रवार शाम 5.00 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए कहा है कि प्रदेश की विधानसभा में विपक्ष में कार्टून ही कार्टून भरे हैं, जिनको पता नहीं चल रहा है, क्या करना चाहिए?बेनीवाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर भी हमला करते हुए कहा कि उन पर ज्यादा लोड दे दिया गया है।