नागौर: नागौर राजकीय जिला अस्पताल में बनाए गए टाइप-1 डायबिटीज क्लिनिक का जायजा लिया CMHO ने
Nagaur, Nagaur | Mar 1, 2025 नागौर को राजकीय जिला अस्पताल में बनाए गए टाइप-1 डायबिटीज क्लिनिक का सीएमएचओ डॉ.जुगल किशोर सैनी ने जायजा लिया। इस दौरा नउदयपुर से आई पद्मजा कुमारी परमार को सीएमएचओ ने इस क्लिनिक में किए जा रहे उपचार सहित व्यवस्थाओं के बारे में बताया। चिकित्सा विभाग ने एक मार्च की दोपहर 2.30 बजे मीडिया के साथ यह जानकारी साझा की है।