🔳ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक के तहत विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया जागरूक
🔳कटनी – प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कटनी में भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के निर्देशानुसार आयोजित ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक के अंतर्गत गुरुवार को अपशिष्ट प्रबंधन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। 1 से 7 नवंबर तक आयोजित इस सप्ताह के तहत महाविद्यालय में विभिन्न पर्यावरणीय गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सुनील कुमार बाजपेई के मार्गदर्शन एवं संरक्षण तथा वनस्पति शास्त्र विभाग एवं पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम प्रभारी प्रोफेसर ज्योत्सना आठया के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपशिष्ट प्रबंधन, ई-कचरे को कम करने, ऊर्जा संरक्षण, सिंगल यूज प्लास्टिक का बहिष्कार, सतत जीवनशैली, पौधारोपण, हरित परिसर, योग, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा। इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर सुनील कुमार बाजपेई ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने और दैनिक जीवन में पर्यावरण अनुकूल आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में प्रोफेसर माधुरी गर्ग, प्रोफेसर नहीद सिद्दीकी, प्रोफेसर प्रतिमा त्रिपाठी, डॉ. शिवनंदन पटेल, डॉ. जयप्रकाश अवस्थी सहित महाविद्यालय स्टाफ के नीरज चौधरी एवं माधुरी सिंह उपस्थित रहे।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी