टीकमगढ़: टीकमगढ़ में 200 साल पुरानी पांडुलिपियां होंगी संरक्षित, कलेक्टर ने ली बैठक, 55 पुस्तकों का होगा डिजिटलीकरण
टीकमगढ़ में पुरानी यादों और ज्ञान के खजाने को सहेजने के लिए ज्ञान भारतम् मिशन के तहत एक टीम बनाई गई है आज दिन बुधवार शाम 5 बजे जिला लाइब्रेरी में कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय की मौजूदगी में बैठक हुई इस पूरी कवायत का मकसद जिले की पुरानी हाथ से लिखी हुई किताबें को ढूंढना उन्हें खराब होने से बचाना और कंप्यूटर पर उनका रिकॉर्ड डिजिटाइज तैयार करना है।