घाटमपुर: साढ़ में ई-रिक्शा की टक्कर से युवक की हुई मौत
साढ़ थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 41 वर्षीय युवक की मौत हो गई। रायपुर गांव निवासी अवध कुमार को एक ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी थी, जिसके बाद इलाज के दौरान उनकी जान चली गई। थाना प्रभारी ने गुरुवार सुबह 7बजे बताया घटना बुधवार देर रात की है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई। आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।