ढीमरखेड़ा: हनुमान जन्मोत्सव पर अवकाश की मांग को लेकर उमरिया पान नायब तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा
ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र के उमरिया पान में सकल हिंदू समाज द्वारा हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर राजकीय अवकाश घोषित करने की मांग को लेकर नायब तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया ज्ञापन में समाज के लोगों ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव हिंदू समाज का एक अत्यंत महत्वपूर्ण धार्मिक पर्व है जिसे पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है