पहाड़ी: पहाड़ी पुलिस ने अवैध हथियार के साथ 20 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार
पहाड़ी पुलिस व DST टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गांव भौरी निवासी जावेद को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध देशी कट्टा बरामद किया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एसपी शरण गोपीनाथ के निर्देशन में की गई कार्रवाई। रविवार शाम 6 बजे कार्रवाई की मिली जानकारी।