प्रतापगढ़: पूरेधनी गांव में युवक को मारी गई गोली, मुकदमा वापस लेने के लिए दी जा रही जान से मारने की धमकी, शिकायत एसपी से
प्रतापगढ़ जनपद के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के पूरे धनी गांव निवासी निर्मला देवी पत्नी ब्रह्मदेव ने मंगलवार की दोपहर करीब 1 बजे पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उनके बेटे विजय उर्फ सोनू उपाध्याय को जौनपुर जनपद के का हिस्ट्री सीटर शोले सिंह अपने अज्ञात साथियों के साथ बीते 11 दिसंबर 2025 को गोली मार दी थी। अब आरोपी मुकदमा वापस ले