जमुई: जनता दरबार में डीएम का सख्त संदेश: जनता की समस्याओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
Jamui, Jamui | May 4, 2026 जमुई में बिहार सरकार की ‘सात निश्चय-3’ योजना के तहत ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ अभियान को प्रभावी बनाने की दिशा में जिला प्रशासन लगातार सक्रिय नजर आ रहा है। सोमवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में जिला पदाधिकारी नवीन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और निपटारा किया।