दुमका में चोरी की 2 वारदातों से हड़कंप, मोबाइल दुकान से 12 फोन व 60 हजार रुपये गायब, घर के सामने से स्कॉर्पियो चोरी
▪️ मसलिया में दुकान में चोरी: रानीघाघर पंचायत भवन के पास मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने 12 मोबाइल फोन और 60,000 रुपये नकद चोरी कर लिए। दुकानदार नारायण पाल शुक्रवार रात करीब 8 बजे दुकान बंद कर घर गए थे। एक घंटे बाद लौटने पर चोरी का पता चला।
▪️ सरैयाहाट में स्कॉर्पियो चोरी: गुरुनाथ पहाड़ी स्थित विवेक कुमार के आवास के सामने खड़ी स्कॉर्पियो (जेएच 04 एएच 5570) शुक्रवार रात चोरी हो गई। शनिवार सुबह वाहन गायब मिलने पर मालिक ने पुलिस को सूचना दी।
▪️ दोनों मामलों में पुलिस जांच में जुटी है। सरैयाहाट पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर वाहन और चोरों का सुराग तलाश रही है।
▪️ लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय दुकानदारों और लोगों में चिंता बढ़ गई है।
#Dumka #Masalia #Saraiyahat #JharkhandNews #CrimeNews