पुष्पराजगढ़: अमरकंटक के कपिलधारा जंगल में मिला परिक्रमावासी का शव
शुक्रवार 3 बजे मां नर्मदा की पवित्र परिक्रमा के दौरान कपिलधारा के घने जंगलों में पंचकोसी कच्चा परिक्रमा मार्ग पर विधूत बैरा नामक व्यक्ति का शव पाया गया।शव के पास रखा बैग बंदरों ने फाड़ दिया था और मृतक का सामान चारों ओर बिखरा पड़ा था। जिसमें पूजा सामग्री, परिक्रमा मार्ग से जुड़ी पुस्तिका और आय-व्यय दर्ज करने वाली नोटबुक पाई गई है।