गुरुवार को सुबह से लेकर शाम तक पुष्पराजगढ़ विकासखंड के अमरकंटक क्षेत्र में बारिश होती रही। शाम 5:00 बजे तक खेतों में पानी भर गया और इसकी वजह से सोयाबीन और धान की फसल को नुकसान पहुंचा है। किसानों ने कहा की फसल पक रहे थे और ऐसे में बारिश हो जाने से उनमें कीड़े लग जाएंगे साथ ही उपज उतनी नहीं होपाएगी।