भीलवाड़ा की कोठियां ग्राम पंचायत में नियम विरुद्ध सरकारी भूमि के 6 पट्टे जारी करने के मामले में तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी कल्याणमल जाट पर कार्रवाई हुई है। जांच में सरपंच, उसके पुत्र, पुत्रवधु व पत्नी को अनुचित लाभ पहुंचाने और राजकोष को नुकसान पहुंचाने की पुष्टि हुई।##
भीलवाड़ा: शाहपुरा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत कोठियां में नियमों को ताक पर रखकर चहेतों को सरकारी भूमि के पट्टे जारी करने का मामला गंभीर हो गया है। इस मामले में तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी कल्याणमल जाट को दोषी मानते हुए उनके विरुद्ध राजस्थान असैनिक सेवाएं (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1958 के नियम 16 के तहत आरोप पत्र जारी किया गया है।
जिला स्तरीय कमेटी की ओर से की गई जांच में यह खुलासा हुआ है कि तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी ने नियम-कानूनों की धज्जियां उड़ाते हुए सरपंच के रिश्तेदारों और वाल्मिकी समाज सेवा समिति के नाम कुल 6 पट्टे नियम विरुद्ध जारी किए। जांच रिपोर�