फरीदाबाद: सेक्टर 21c मे संयुक्त पुलिस आयुक्त ने फरीदाबाद पुलिसकर्मियों को आतंकवाद विरोध दिवस पर दिलाई शपथ
पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य के निर्देशानुसार आज संयुक्त पुलिस आयुक्त ओपी नरवाल के नेतृत्व में पुलिस आयुक्त कार्यालय तथा फरीदाबाद के सभी थाना चौकियों में तैनात पुलिसकर्मियों ने आतंकवाद विरोधी दिवस की शपथ लेकर आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने और शांति व्यवस्था कायम रखने का संदेश दिया।