खलीलाबाद: उमरी खुर्द वित्तीय घोटाले में जांच अधिकारी बदलने की मांग को लेकर शिकायतकर्ता ने डीएम को दिया पत्र
उमरी खुर्द के कथित वित्तीय घोटाले की जांच को लेकर विवाद बढ़ गया है। मंगलवार को शिकायतकर्ता व पूर्व प्रधान पूरन यादव ने डीएम को पत्र देकर जांच अधिकारी बदलने की मांग की। उन्होंने अधिकारियों पर प्रधान से साठगांठ का आरोप लगाया। पूर्व में हुई मारपीट के बाद दोनों पक्षों पर मुकदमा भी दर्ज है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम ने जांच अधिकारी बदलने के निर्देश दिए