गुलाबगंज: गुलाबगंज के पिपरिया में गौशाला की शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने पहुंचा प्रशासन, दिए सख्त निर्देश
मंगलवार दोपहर 3 बजे गुलाबगंज तहसीलदार पलक पिडिहा ने ग्राम पिपरिया मे गौशाला के लिए आरक्षित भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया था, जिसकी शिकायत प्राप्त होने पर जांच कराई गई। जांच में अतिक्रमण की पुष्टि होने के बाद नियमानुसार बेदखली की कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान राजस्व अमला एवं स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौजूद रही।