सहारनपुर: सीएम योगी पर टिप्पणी करने वाली हुदा जरीवाला को सहारनपुर में गिरफ्तार किया गया, शांति भंग के आरोप में भेजा गया जेल
सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डीएम सहारनपुर पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने सामाजिक कार्यकर्ता हुदा जरीवाला को गिरफ्तार किया है। थाना सदर बाजार पुलिस ने अधिवक्ता दुष्यंत सिंह की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया और शांतिभंग में उनका चालान कर जेल भेज दिया।