लिधौरा: जल है तो कल है” : कुराई में चंदेलकालीन बावड़ी की सफाई से जागा जल संरक्षण का संदेश
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्राम कुराई में ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों और नवांकुर संस्था शाहपुर द्वारा प्राचीन चंदेलकालीन बावड़ी की साफ-सफाई की गई। अभियान की शुरुआत बैठक से हुई, जिसमें विकासखंड समन्वयक राजकुमार जैन ने जल संरक्षण का महत्व बताया।